फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद करने की मांग

विज्ञापन
उच्चशिक्षा मंत्री को ज्ञापन देते भाजपाई - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भाजपा स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूल मंडल ने कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यालयों में अवकाश कराने की उच्च शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई है। शनिवार को स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भ्रमण पर आए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि श्रावण मास में लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री नीलकंठ यात्रा पर आते हैं। इससे स्थानीय जनता को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बार लक्ष्मणझूला बंद होने से स्थानीय लोगों के सामने और दिक्कतें बढ़ गई हैं। मुख्य समस्या स्थानीय लोगों के सामने बच्चों को स्कूल ले जाने व लाने की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार व मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक भीड़ को देखते हुए 22 से 30 जुलाई तक सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी हुआ है। इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए मात्र दो झूले पुल थे उसमें भी एक झूला पुल बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के सामने आवागमन के लिए मात्र एक झूला पुल रह गया है। इसमें भी दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के सामने बच्चों को स्कूल ले जाने व लाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से क्षेत्र में भी 22 से 30 जुलाई तक स्कूल बंद रखने के निर्देेश जारी करने की मांग की है। इस अवसर पर भरतलाल, गुरपाल बत्रा, मनीष राजपूत, गोपाल अग्रवाल, नवीन राणा, जितेंद्र धाकड़, विनीता शर्मा, पूजा आर्य, गजेंद्र नागर, अशोक अग्रवाल, त्रिवेंद्र नेगी, महेश नागर, बृजेश चतुर्वेदी, मनोज डोबरियाल, देवेंद्र पाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्याम वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें