फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा दिल्ली का पर्यटक

सार

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार को दो दोस्त बदरपुर, दिल्ली निवासी विशाल (20) पुत्र त्रिलोकी नाथ अपने दोस्त उत्कर्ष रौथाण (20) पुत्र विजय सिंह के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए थे। उत्कर्ष ने बताया कि वह मूल रुप से रुद्रप्रयाग जिले का है। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने मस्तराम घाट से लेकर बैराज तक सर्चिंग किया, गंगा का जलस्तर तेज होने के कारण युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए दिल्ली का एक पर्यटक नहाने के दौरान मस्तराम घाट गंगा में बह गया। दूसरे युवक ने दोस्त की गंगा में बहने की सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि रविवार को दो दोस्त बदरपुर, दिल्ली निवासी विशाल (20) पुत्र त्रिलोकी नाथ अपने दोस्त उत्कर्ष रौथाण (20) पुत्र विजय सिंह के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए थे। दोनों दोस्त गंगा में नहाने के लिए मस्तराम घाट पहुंच गए। नहाने के दौरान अचानक विशाल का फैर फिसल गया और वह नदी की तेज धाराओं में बह गया।
दोस्त को गंगा में बहता देख उत्कर्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विकास गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। उत्कर्ष ने बताया कि वह मूल रुप से रुद्रप्रयाग जिले का है। वह दिल्ली के एक कॉल सेंटर में कार्य करता है। डूबने वाला युवक विशाल मिक्स माशर्ल आर्ट का खिलाड़ी है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने मस्तराम घाट से लेकर बैराज तक सर्चिंग किया, गंगा का जलस्तर तेज होने के कारण युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें