फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी खत्म होने पर बीटीसी में उमड़ी दिल्ली, देहरादून की सवारियां

विज्ञापन
04 त्योहार के बाद अपने गंतव्य तक जाने के लिए टिकट के लिए लाइन में खड़े यात्री - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भैयादूज के संग दीपावली त्योहार की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। इसके चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। इसमें दिल्ली और देहरादून रूट की सवारियां अधिक नजर आईं। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण बस ट्रांजिट कंपाउंड में दिनभर चहल पहल बनी रही। आनन फानन में परिवहन निगम ने छह अतिरिक्त बस सेवाएं लगाकर सवारियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मंगलवार को बीटीसी परिसर में देहरादून रूट पर चलने वाली बसों में सीटें कब्जाने के लिए सवारियों के बीच काफी धक्का मुक्की हुई। इस धक्का मुक्की के बीच बुजुर्गों की काफी फजीहत हुई। खचाखच भरी बसों में कई लोगों को सीटें भी उपलब्ध नहीं हो पाई। इस कारण सवारियों को बस में खड़े होकर ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। वहीं दिल्ली जाने वाली सवारियां लंबी लाईनों में खड़े होकर टिकट कटाती हुई नजर आई। इस दौरान कई सवारियां बसों के पीछे दौड़ लगाती हुई दिखी। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने शाम तक दिल्ली और देहरादून रूट पर छह अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन किया। परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो के एजीएम पीके भारती ने बताया कि भैयादूज के संग दीपावली त्योहार की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। पहाड़ों में रहने वाले अधिकांश लोग दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ में कार्यरत हैं। इसके तहत मंगलवार को बीटीसी परिसर में बड़ी संख्या में सवारियां पहुंची। उन्होंने बताया कि सामान्यत: ऋषिकेश डिपो से 49 बस सेवाओं का दिल्ली और देहरादून रूट पर प्रतिदिन संचालन होता है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए शाम तक देहरादून और दिल्ली रूट पर छह अतिरिक्त बस सेवाओं को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें