फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिल्ली का कंडक्टर गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दिल्ली के ध्यानार्थ...
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। साईं घाट पर गंगा में नहाने के दौरान दिल्ली निवासी बस कंडक्टर की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम ने करीब 15 से 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि साईं घाट के पास लाडो सराय मालवीय नगर, नई दिल्ली निवासी सोनू वर्मा पुत्र हरिचरण वर्मा पलवल से यात्रियों की बस लेकर ऋषिकेश पहुंचा था। बस पार्क करने के बाद ड्राइवर व कंडक्टर नहाने के लिए गंगा में उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से सोनू (30) गहरे पानी में डूब गया। डीप डाइवर अनूप सिंह और ओम प्रकाश करीब 15 से 20 फीट गहराई में उतरे और सर्च अभियान शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया। टीम में एसआई विजेंद्र कुड़ियाल, अर्जुन सिंह, किशोर कुमार, रविंद्र सिंह और प्रदीप रावत शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामाभर शव को एम्स की मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें