फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खो-खो में देहरादून का दबदबा, ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- बागेश्वर दूसरे स्थान पर रहा, छह वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नालंदा शिक्षण संस्थान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, खदरी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि बागेश्वर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून प्रथम और नैनीताल द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में देहरादून ने पहला व बागेश्वर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में देहरादून प्रथम और नैनीताल द्वितीय रहा, जबकि बालिका वर्ग में बागेश्वर ने प्रथम और देहरादून ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर प्रथम और देहरादून द्वितीय रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने पहला व बागेश्वर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर देहरादून को ओवरऑल विजेता और बागेश्वर को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सेमल्टी और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर नालंदा शिक्षण संस्थान के प्रबंधक महावीर प्रसाद उपाध्याय सहित आयोजक, प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें