फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ मार्ग पर मलबा, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, बीन नदी ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 10 Jul 2026 02:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए। नीलकंठ में कैथल धर्मशाला के पास के हुए भूस्खलन के कारण बिजली का ट्रॉली ट्रांसफार्मर मलबे के नीचे दब गया। वहीं, मंदिर के करीब एक किमी पीछे सड़क पर मलबा आने से नीलकंठ की यात्रा कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। भारी बारिश के कारण बीन नदी भी उफान पर आ गई, जिससे यातायात प्रभावित है। वहीं, ऋषिकेश में भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ।
विज्ञापन


बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण नीलकंठ मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ गया। सूचना मिलने पर लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पड़ा मलबा और बोल्डर हटाए। सुबह सात बजे नीलकंठ मंदिर के पास कैथल धर्मशाला के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आ गया।
इसके चलते नीलकंठ मार्ग कई घंटे तक बाधित रहा। दिनभर पहाड़ी से रुक-रुक कर पानी के साथ मलबा आता रहा। सुरक्षा के चलते नीलकंठ मंदिर आने-जाने वाले यात्रियों को बीच-बीच में रोककर आवागमन कराया गया। मंदिर के समीप हुए भूस्खलन के कारण ऊर्जा निगम का ट्रॉली ट्रांसफार्मर मलबे से दब गया।
विज्ञापन


वहीं लक्ष्मणझूला-गरुड़चट्टी के मध्य मलबा आने से सड़क पर आवागमन बंद रहा। गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, रत्ता पाणी, घट्टूगाड़, खैरखाल, पीपलकोटी, चमंडी गदेरा आदि स्थानों पर जेसीबी ने मलबा साफ करने में लगी रही।
-

बीन नदी का जलस्तर बढ़ा, आवाजाही ठप
यमकेश्वर। डांडा मंडल क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बीन नदी भी उफान पर आ गई। नदी के उफान पर आने से ऋषिकेश से वाया चीला होकर हरिद्वार जा रहे लोगों को वापस आना पड़ा। वहीं गंगा भोगपुर, हरिद्वार आदि क्षेत्रों से ऋषिकेश आ रहे वाहनों को वापस जाना पड़ा। दोपहर बाद जलस्तर होने के बाद आवाजाही हुई। चीला पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात रहे।

-
प्रगति विहार में घरों में घुसा बरसाती पानी

ऋषिकेश। प्रगति विहार की गली नंबर 10 में पांच लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस गया। स्थानीय पार्षद सरोजनी थपलियाल ने बताया कि नगर निगम की ओर से पीछे की गलियों के रोड को ऊंचा करने से उन गलियों का सारा पानी 10 नंबर गली के घरों में घुस गया। सड़कों पर भी जलभराव हुआ। शाम को अमितग्राम क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। लगातार हो रही बारिश के कारण लक्कड़घाट रोड पर पानी भर गया था, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-

चंद्रभागा नदी में आया पानी, चैनेलाइज करने में जुटा सिंचाई विभाग
रातभर हुई बारिश के बाद चंद्रभागा नदी में पानी आ गया है। नदी के उफान पर आने से किसी प्रकार की हानि न हो इसके लिए सिंचाई विभाग ऋषिकेश की ओर से नदी का चैनेलाइजेशन का काम किया जा रहा है। चौदहबीघा बंधे पर बने पुल के नीचे जमा मलबा भी हटाया जाएगा।

-
कोट-

नीलकंठ मोटर मार्ग पर मलबा आने की सूचना के बाद लोनिवि की जेसीबी सुबह से मलबा हटाने में जुट गई थी। नीलकंठ क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर जेसीबी मशीन तैनात हैं। सड़कों से मलबा और बोल्डर हटाए जा रहे हैं। - निर्भय सिंह अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें