डोईवाला। नदी के किनारे शौच के लिए गया एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
केशवपुरी राजीवनगर बस्ती निवासी महेन्द्र प्रजापति 47 पुत्र स्व. चैतराम प्रजापति शौच के लिए सौंग नदी किनारे गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों की नजर पड़ी तो हो हल्ला मचाया गया। इससे पहले उसको बाहर निकाला जाता, वह बहकर काफी आगे चला गया। किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर रावत ने बताया कि मृतक महेन्द्र अनियंत्रित होकर नदी के बहाव के साथ बह गया था।