फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ मेला कार्य 30 तक पूरे कराने के निर्देश

Wed, 23 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने तीर्थनगरी मेलाक्षेत्र में कुंभ मेले के तहत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले के लिए बनने वाले अतिरिक्त अस्थायी थाने, चौकियां, पार्किंग और अग्निशमन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को 30 दिसंबर तक हर हाल में मेला कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मेला डीआईजी ने पुलिस लाइन के निर्माण की धीमी गति पर निर्माण एजेंसी को फटकार लगाई। मंगलवार को डीआईजी कुंभ जीएस मर्तोलिया ने तीर्थनगरी में पुलिस महकमे से जुड़े मेला कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति जानी। उन्होंने चंद्रभागा, भरत विहार, मुनिकीरेती में कुंभमेला मैदान, श्यामपुर क्षेत्र में प्रस्तावित अतिरिक्त अस्थायी थाने, चौकी, अग्निशमन केंद्र और पुलिस लाइन निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया।

डीआईजी ने भरत विहार में पुलिस लाइन की धीमी प्रगति पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई और मेले से जुड़े सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह यानि 30 दिसंबर तक हरहाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर और मुनिकीरेती के विभिन्न हिस्सों में चिह्नित अस्थायी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि अर्द्धकुंभ मेले के लिए जनवरी प्रथम सप्ताह में फोर्स की आमद करा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मेलाकाल के लिए छह अतिरिक्त थाने और एक पुलिस लाइन बनाई जा रही है। पुलिस लाइन में ही अस्थायी अग्निशमन केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है।

मर्तोलिया ने बताया कि कुंभमेले में एक हजार पुलिस और पैरा मिलिट्री अर्द्धसैनिक बल के जवान मेलाक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि मेलाकार्य हर हाल में सप्ताहभर में पूर्ण करा लिए जाएंगे। जनवरी पहले सप्ताह में फोर्स की आमद के साथ ही मेला थाने कार्य करने लगेंगे।


सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जल पुलिस होगी तैनात
अर्द्धकुंभ मेला डीआईजी ने बताया मेलाकाल में त्रिवेणीघाट समेत मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में तमाम गंगाघाटों पर स्नानार्थी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के  अतिरिक्त जवानों की तैनाती रहेगी। गंगा घाटों, महत्वपूूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें