थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गरुड़चट्टी पुल के पास दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर दिया है। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार 23 मार्च को अपराह्न तीन बजे गरुड़चट्टी पुल के पास गंगा नदी में युवक डूब गया था।