रायवाला। द नवदीप फाउंडेशन की ओर से साप्ताहिक पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत पहले दिन युवाओं ने विभिन्न प्रजाति के 21 पौधे लगाए। इनके संरक्षण का संकल्प लिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अक्षत त्रिवेदी ने बताया कि बरसात में प्रति सप्ताह रविवार को पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित की गई हैं। पौधरोपण के साथ ही पौधों की देखभाल का जिम्मा भी दिया जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। रविवार को मैत्री समूह ने पौधरोपण में सहयोग किया। इस मौके पर प्राची, अक्षत गैरोला, शुभम, आनंद, गार्गी, उज्ज्वल, कान्हा, विशेष तिवाड़ी, नेहा, विभा, वैभव पोखरियाल आदि शामिल रहे। संवाद