चंद्रेश्वनगर घाट पर पिता को मुखाग्नि देती बेटी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रुढ़ीवादी परपंराओं को तोड़ एक बेटी ने चंद्रेश्वनगर श्मशान घाट पर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। आवास विकास निवासी रोमा सहगल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आवास विकास में उमेश शर्मा (65) की मृत्यु हो गई। उनकी तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी का नाम श्वेता शर्मा, दूसरी बेटी का नाम नमिता शर्मा और तीसरी बेटी का नाम दिशा शर्मा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी देहरादून के एक निजी कंपनी में जॉब करती है। परिवार में बेटा नहीं होने पर छोटी बेटी दिशा शर्मा ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर समाज की परपंराओं को तोड़ बेटी का फर्ज निभाया।