शराब ठेका के पास खारास्रोत में बाइक दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत खारास्रोत में शराब के ठेके के समीप दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कैलाशगेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार करीब तीन बजे खारास्रोत में शराब के ठेके के पास दो बाइकें में भिडंत हो गई। घटना में देवेंद्र 42 पुत्र मायाराम बेलवाल, निवासी ग्राम चोपड़ाफार्म, गली नंबर 03, श्यामपुर ऋषिकेश और सलमान पुत्र दिलशाद 20 वर्ष निवासी ग्राम जाफता गंज नई बस्ती नजीबाबाद बिजनौर, घायल हो गए। घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सलमान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।