फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: घरों की छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से खतरा

Fri, 03 Jul 2026 08:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे ऊर्जा निगम के अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। नगर पालिका के खता क्षेत्र की वर्मा कॉलोनी में बिजली के तार घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता और खतरे का कारण बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों को कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
शहर के वार्ड 14 घिसरपड़ी खता क्षेत्र की वर्मा कॉलोनी में बिजली की तारे कई घरों से होकर जा रही है। ऐसे में लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सता रही है। कांग्रेस नेता अमित सैनी ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि बच्चे घरों की छतों पर खेलते हैं और ऐसे में तारों के कारण दिक्कतें बनी रहती है। नगर पालिका सभासद सुशीला सैनी ने कहा कि ऊर्जा निगम को इस संबंध में लिखित में अवगत कराया जा चुका है। यदि समय रहते बिजली के तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी गिरिराज ने बताया कि समस्या का संज्ञान लिया गया है। जल्द एस्टीमेट बनाकर समस्या निदान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें