डोईवाला में आयोजित मां भगवती के जागरण में प्रस्तुति देते भजन गायक।संवाद
डोईवाला। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में युवा शक्ति समिति डोईवाला की ओर से आयोजित मां भगवती के रात्रिकालीन जागरण में भजन गायकों ने प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। केशवपुरी बस्ती में आयोजित मां भगवती जागरण का शुभारंभ अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। श्रद्धालु माता की ज्योत मां डाटकाली मंदिर से लेकर आए थे। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। अमित जागरण पार्टी के अलावा सहारनपुर के भजन गायक सुशील मेहरा, देहरादून के सत्तू, महेंद्र और वीरा के अलावा काजल, मेघना, ग्रुप की शानदार धार्मिक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मोहित उनियाल,शोभित उनियाल, संजीत पांडे, शुभम भारती, रमन पाल, नारायण, अमित, सुनील, जय कश्यप और रजत आदि मौजूद रहे। संवाद