जौलीग्रांट। थानो रेंज के अंतर्गत ईको पार्क में सेवा पखवाड़े के अवसर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें पीपल, रूद्राक्ष, जामुन, आंवला, बालमखीरा, कचनार, अर्जुन, आम, अमरूद आदि के करीब 100 पौधे थे। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और एनजीओ ने भाग लिया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें पौधरोपण भी शामिल है। कहा कि ईको पार्क का और अधिक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर रेंजर एनएल डोभाल, ग्राम प्रधान कोटीमयचक शिवानी, महिपाल सिंह कृषाली, चंद्रकिशोर तिवाड़ी, शिवानी, अनिल सिह रावत, जीएस रावत, अशोक नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद