गणतंत्र दिवस पर उप जिला चिकित्सालय चार कर्मचारी सीएमओ कार्यालय अन्य कर्मचारी सात कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला उप जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवाएं देने से चार कर्मचारियों भगवती प्रसाद भट्ट, कैलाश भट्ट, रुचि डोभाल, दिनेश रमोला को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। जबकि डॉ. देवेंद्र रावत, सुरेश सकलानी, यशोदा, नन्दिनी पयाल, विकास धस्माना, राम किशोर चमोली, संगीता बेलवाल, प्रमिला रावत, काजल, दीपेंद्र, मुकेश, बबली को जिला उप चिकित्सालय ऋषिकेश में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद राणा ने दी।