फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए बढ़ने लगी शिवभक्तों की भीड़

विज्ञापन
नीलकंठ पैदल मार्ग और नीलकंठ मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेती पौडी एसएसपी पी रेणुका दे? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। 11 मार्च (आज) महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु नीजि वाहन, टैक्सी, मैक्सी और नीलकंठ पैदल मार्ग से नीलकंठ धाम पहुंच रहे हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग हर, हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। महाकुंभ और महाशिवरात्रि पर्व होने पर इन दिनों तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है। तीर्थनगरी के गंगाघाट और तट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगाघाटों से स्नान करने के बाद शिवभक्त गंगाजल भरकर नीलकंठ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। बीते मंगलवार को नीलकंठ धाम में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बुुधवार को पांच बजे तक शिवभक्तों की संख्या 40 हजार से अधिक पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं की दो गुना से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
पौड़ी एसएसपी ने किया नीलकंठ धाम का निरीक्षण
ऋषिकेश। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को पौड़ी एसएसपी पी. रेणुका देवी नीलकंठ धाम पहुंची। धाम में उन्होंने शिवभक्तों की सुरक्षा दृष्टिगत क्षेत्र का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थायें चाकचौबंद करने के निर्देश दिए।
शिवभक्तों की सुरक्षा भगवान भरोसे
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी क्षेत्र के नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं, महाकुंभ पर्व के लिए एक दो चैक पोस्ट पर सीमा सशस्त्र बल के जवान तैनात हैं, लेकिन थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और थाना मुनिकीरेती पुलिस के जवान कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। खानापूर्ति के लिए एक दो चेकपोस्टों पर होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

लड़खड़ा रही यातायात व्यवस्था
ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर्व है, श्रद्धालुओं के लिए थाना मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस के पास कोई ट्रैफिक प्लान नहीं हैं। यातायात व्यवस्था नहीं होने से चंद्रभागा से लेकर तपोवन, और बाघखाला लक्ष्मणझूला से लेकर नीलकंठ धाम तक शिवभक्तों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल और थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस जवानों की ड्यूटी कुंभ मेला हरिद्वार लगी हुई है। जिसके कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाते शिवभक्त।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें