फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के टुकड़े में गंवाई मेहनत की कमाई

Fri, 12 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाले एक युवक ने सेब के एक टुकड़े के लालच में मेहनत से कमाई पूंजी जहरखुरानी के हाथों लुटा दी। पीड़ित को बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंबरदार फार्म, श्यामपुर निवासी सुनील डोभाल (36) पुत्र चंद्रप्रकाश दिल्ली स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को वह छुट्टी लेकर किसी काम से घर आ रहा था। रात करीब 10 बजे दिल्ली अंतरराज्यीय बस अड्डे से ऋषिकेश आने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में सवार हुआ। देर शाम होश आने पर सुनील ने बताया कि बस में सवार एक सहयात्री ने खुद को रुद्रप्रयाग का बताकर दोस्ती गांठी।

रास्ते में उसने थैले से एक सेब निकाला और काटने के बाद एक टुकड़ा उसे भी दिया। सेब का टुकड़ा खाने के बाद बेहोशी छा गई। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं। आंख खुुली तो खुद को सरकारी अस्पताल में पाया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास साढ़े आठ हजार रुपये, मोबाइल और घरेलू सामान से भरा थैला था, जो गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरखुरानी ने सामान लूट लिया है। सूचना पर पीड़ित के परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें