फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने वाले दो पकड़े

Fri, 26 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने और बेचने के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को शराब के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


डोईवाला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कई ग्रामीण इलाकों में खेतों और जंगलों में शराब की भट्टी लगाकर शराब बनाई और बेची जा रही है।

कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने नांगल ज्वालापुर में किशन को दो लीटर कच्ची शराब के साथ, बालक्वारी लालतप्पड़ में जैलाराम को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ और झबरावाला में छापा मारकर भट्टी और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी लाखन और उसकी पत्नी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले जंगल और सूनसान इलाकों में भट्टी लगाकर शराब बनाकर बेच रहे हैं। इन लोगों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पकड़ने के लिए बनाई गई टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है।


अवैध शराब की बिक्री पर भड़के ग्रामीण
बीस बीघा और बापू ग्राम में अवैध शराब की बिक्री पर भड़के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर धंधेबाजों को शह देने का आरोप लगाया। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की।

बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राइटर के नेतृत्व में ग्रामीण जुलूस की शक्ल में पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने बीस बीघा और बापू ग्राम में धड़ल्ले से बिक रही शराब पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से असामाजिक तत्वों की सक्रियता रहती है, जिससे आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आईडीपीएल चौकी पुलिस से कई बार कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। पुलिस जांच का आश्वासन देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है।

पुलिस के उदासीन रवैये के कारण शराब का धंधा करने वालों के हौसले बुलंद है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शन में वार्ड सदस्य ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, कांती डबराल, मीना, विनीता, नीलम भंडारी, सुनील पांडेय, जेएस भंडारी, चंद्रकला, बीना भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें