फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रोडवेज परिचालक घायल

Thu, 21 Jan 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस समय शहर के व्यापारी पुलिस पर हेलमेट को शहर से बाहर लागू करने का दबाव बना रहे थे, इसी बीच शहर के अंदर हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार रोडवेज परिचालक घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर उसने हेलमेट पहना होता तो सिर पर चोट नहीं लगती। घायलावस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े बजे रोडवेज परिचालक मदन पाल वर्मा (50) निवासी आवास विकास कालोनी स्कूटर से रोडवेज बस अड्डा ड्यूटी पर आ रहे था।

हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते स्कूटर सवार छिटककर सड़क पर गिर गया और सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी अमित वत्स, सैयद मुमताज हाशिमी आदि ने बताया कि स्कूटर सवार ने हेलमेट पहना होता तो सिर का बचाव हो सकता था। उसके शरीर में मामूली खरोंच आई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार से शहर में हेलमेट की अनिवार्यता का व्यापारी कोतवाली में विरोध कर रहे थे।

उनका तर्क था कि हेलमेट को शहर की सीमा से बाहर हरिद्वार रोड पर पीजी कॉलेज से आगे और दून मार्ग पर जंगलात चौकी से आगे लागू करना चाहिए। अधिकांश गंभीर हादसे शहर की सीमा से बाहर होते हैं। लेकिन उनके विरोध के दौरान शहर के अंदर ही गंभीर हादसा के बीच हो गया।


हेलमेट से हुआ बचाव
बुधवार सुबह हरिद्वार रोड पर एक बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली खरोंचे आई। लेकिन हेलमेट पहनने के कारण उसके सिर पर चोट नहीं लगी। हरिद्वार निवासी अनुराग कुमार ऋषिकेश से हरिद्वार जा रहा था। इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बोले इसी लिए हेलमेट शहर के अंदर और बाहर हर जगह जरूरी है।


हेलमेट के लिए करेंगे जागरूक
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि परिषद रोडवेज कर्मियों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेगी। हादसे में घायल परिचालक का उदाहरण रोडकर्मियों को देंगे। बताएंगे कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।


भड़के व्यापारियों का प्रदर्शन
शहर में हेलमेट लागू करने पर भड़के व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर में मांग की कि हेलमेट को शहर की सीमा से बाहर अनिवार्य किया जाए। शहर में हेलमेट लागू होने से चेन स्नेचिंग और अन्य वारदात बढ़ने की आशंका है। ट्रैफिक नियम का पालन कराना है तो ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार पर रोक लगाए।

प्रदर्शन में जयदत्त शर्मा, श्रवण कुमार जैन, गोविंद अग्रवाल, कपिल गुप्ता, राजपाल ठाकुर, राजकुमार अग्रवाल, पंकज गुप्ता, पंकज शर्मा, हैप्पी सेमवाल, अनिता ममगाईं आदि थे।


शहर में हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर बुधवार को नटराज चौक, बैराज रोड, चंद्रभागा पुल पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान किया। हालांकि पहले दिन सख्ती नहीं की गई। दुपहिया वाहन सवारों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया तो कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पुलिस किसी दबाव में नहीं आएगी। लोगों की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है।-चक्रधर अंथवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें