फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों को लूटने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश

Thu, 21 Jan 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालकों को लूटने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश कर मऊआइमा पुलिस ने किया है। इस गैंग ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने इस गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को दबोच लिया। उनके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस, चोरी के मोबाइल और नगदी बरामद की गई है। बदमाशों ने  कई लूट का खुलासा किया है। बतादें कि मऊआइमा के कताई मिल के पास रेलवे क्रासिंग पर 13 जनवरी को ट्रक चालक रामआसरे को तमंचा सटा कर लूट लिया गया। रामआसरे गोंडा से चावल उतार कर अपने गांव नवाबगंज जा रहा था। बदमाशों ने भोर मे करीब 4 बजे वारदात की और चालक से 17500 और मोबाइल लूट ली। 15 जनवरी को भी इसी जगह पर लूट हो गई।
विज्ञापन

गोरखपुर से कर्वी जा रहे ट्रक चालक दिलीप कुमार से भी भोर में बदमाशों ने तमंचा सटा कर 3500 रुपये और मोबाइल छीन ली। लगातार दो लूटों से मऊआइमा पुलिस हलाकान हो गई और इस गैंग के पीछे हाथ धो कर पड़ गई। बुधवार को रामफल की इनारी पर पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई थी। इसी बीच मुखबिर से पता चला की ट्रक चालक लूटने वाले गैंग के लोग एक ढाबे पर खाना खा रहे हैं और इधर से निकलने वाले हैं। 
थानाध्यक्ष मऊआइमा विजय प्रताप सिंह ने एसआई जिबराइल, कमला यादव एवं सिपाही अभिमन्यू, झारखंड, शशि प्रकाश, मनोज कुमार के साथ घात लगा कर छह बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने ट्रक चालक की दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके अलावा प्रतापगढ़ के गजेहड़ा, मानधाता और कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाओं का खुलासा किया। बदमाशों के पास से तीन बाइक, दो तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और 5 हजार नगदी भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में मो. जुनैल आबदीन पुत्र हसन अली निवासी डिहवा पवारपुर थाना रानीगंज प्रतापगढ़, मो. गुरफान पुत्र अब्दुल रकीब निवासी कसेरूआ थाना रानीगंज प्रतापगढ़, शिवमूर्ति उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार निवासी दूबे पट्टी थाना रानीगंज प्रतापगढ़, मो. सलमान पुत्र नियाज निवासी गुलजरा थाना रानीगंज प्रतापगढ़, सिब्बी उर्फ शुभम पुत्र जवाहर लाल निवासी कसेरूवा थाना रानीगंज प्रतापगढ़ और मो.हमीद पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी नेवादा थाना जेठवारा प्रतापगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें