फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में बच्चे संग महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई है। इस मामले में विवाहिता के पति ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मनीराम मार्ग निवासी एक युवक सेल्समैन का कार्य करता है। युवक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनका तीन वर्ष का एक बेटा भी है। बीते बुधवार को युवक की पत्नी बेटे को लेकर कहीं चली गई है। आसपास, रिश्तेदारों तथा पत्नी के दोस्तों से काफी पूछताछ के बाद महिला और बच्चे का कुछ पता नहीं चला। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त महिला पूर्व में भी इस तरह बिना बताए जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें