फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना हत्याकांड : पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी सास और ससुर को किया गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2019 10:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

रायवाला गांव में बीते पांच अप्रैल को हुई नवविवाहिता अर्चना चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में अब तक पति समेत तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जबकि दो अब भी फरार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने चंद्रबदनी कॉलोनी रायवाला गांव में मृतक अर्चना चौहान के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद पांच लोगों में से आरोपी ससुर अमर सिंह चौहान और सास माशंति देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस अर्चना के पति अभिषेक चौहान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मायके पक्ष और ससुराल पक्ष से लगातार पूछताछ के बाद अर्चना के ससुर और सास के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जोकि सोमवार को सार्वजनिक की जाएगी। जांच के दौरान पता चला है कि सोची समझी साजिश के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे प्रकरण में नामजद परिवार के पांच लोगों के अलावा चार से पांच अन्य लोगों का भी हाथ है। उधर, पीड़ित पक्ष अर्चना चौहान के पिता यशपाल सिंह नेगी ने बताया की पुलिस एक सप्ताह में ससुराल पक्ष के कुल पांच नामजदों में से तीन को ही गिरफ्तार कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें