फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में घुसकर की महंत की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। प्राचीन धर्मस्थल में आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को कुछ युवकों ने धर्मस्थल में घुसकर महंत की जमकर पिटाई कर दी। खबर लिखे जाने तक महंत की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। बीते 22 मार्च को गंगा नगर स्थित प्राचीन धर्मस्थल में आपत्तिजनक गतिविधियों की चार वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक धर्मगुरु और एक युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे और दूसरा धर्मगुरु दोनों को बाहर निकाल रहा है।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की महिलाओं ने कोतवाल रितेश शाह से वायरल हुए वीडियो मामले की जांच करने की मांग की थी। कोतवाल ने इस मामले में धर्मस्थल के संचालक से वार्ता भी की थी। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी जब पुलिस ने कोई कार्रव्राइ नहीं की तो स्थानीय युवकों ने खुद ही कानून अपने हाथ में लेते हुए महंत को जमकर पीटा दिया।
धर्मस्थल के महंत रामेश्वर गिरी ने बताया कि करीब आठ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में उनका हाथ जख्मी हो गया है। महंत के मुताबिक ये वही लड़के हैं, जो वीडियो बना रहे थे। महंत का आरोप है कि मारपीट में शामिल सभी लड़के नशे के आदी हैं। ये युवक धर्मस्थल में जबरन घुसकर नशा करना चाहते थे। उन्हें रोका गया तो हिंसक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें