फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का स्टेयरिंग लॉक होने से पलटी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे पर सोमवार को एक कार स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के एयरपोर्ट जाने वाले तिराहे पर सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनाक्रम के अनुसार कार में चालक समेत पांच लोग एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। तिराहे पर अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे कार चालक वाहन संभाल नहीं सका।
विज्ञापन

कार करीब पांच फुट गहरी खाई में गिर गई। दुघर्टना होने पर आवाजाही कर रहे लोग दौड़ पड़े और क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकाला। मौके पर पहुंची जौलीग्रांट पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भरती कराया। पुलिस चौकी प्रभारी महावीर रावत ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक नितिनचंद (38) पुत्र अव्वलचंद निवासी संजयनगर गाजियाबाद के अलावा रजनी (25), रवि नेगी (32), शिवानी नेगी (28) और गंगा रावत (22) घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें