फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन हरे पेड़ों पर चलाई गई आरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। आरआईएम फैक्ट्री परिसर में खड़े आधा दर्जन हरे पेड़ो पर अज्ञात व्यक्ति के कहने पर मजदूरों ने आरियां चला दी। वन विभाग को घटना का पता तब चल पाया जब पेड़ काटे जा चुके थे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ काटने वाले मजदूरों सहित इस्तेमाल किए गए औजारों को जब्त कर लिया। सोमवार को ढालवाला स्थित फैक्ट्री परिसर में सुबह दस बजे खुलेआम यूकेलिप्टस के आधा दर्जन हरे पेड़ों पर आरियां चलाकर काट दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर वन दरोगा विजय कुमार व वन आरक्षी विवेक बिष्ट मय टीम के साथ मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेड़ काटने वाले मजदूरों को पकड़ लिया और औजारों को अपने कब्जे में ले लिया। वन दरोगा विपिन कुमार ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में पेड़ काटने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो कुछ लोग पेड़ काट रहे थे, जिन्हें तुरंत पकड़ लिया गया और पेड़ काटने में इस्तेमाल किए गए औजारों को भी कब्जे में ले लिया गया है। पेड़ों के कटान के पीछे किसका हाथ है इस बारे में मजदूर भी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें