फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। होली के दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी है। कोतवाली पुलिस के मुुताबिक अशोक कुमार मित्तल पुत्र बृजभूषण मित्तल अपने साथी वरुण के साथ बाइक पर सवार होकर मंसा देवी फाटक से ऋषिकेश आ रहे थे। तभी सामने से आ रही रोडवेज की एक बस से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। वरुण का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना श्यामपुर लक्कड़घाट के समीप की है। यहां जल संस्थान में कार्यरत 37 वर्षीय राकेश पुत्र सतीश कुमार निवासी वाल्मीकि नगर बाइक से श्यामपुर के लक्कड़घाट से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, गुमानीवाला के समीप 58 वर्षीय राजेश पुत्र सत्यदेव जोशी अपनी पत्नी 52 वर्षीय लक्ष्मी निवासी गुमानीवाला के साथ ऋषिकेश की ओर बाइक से आ रहे थे। तभी उनकी बाइक रास्ते में फिसलकर गिर गई। इसमें दोनों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। राजकीय चिकित्सालय में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर व्यासी के समीप 32 वर्षीय वीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उन्हें कंघे, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। राजकीय चिकित्सालय में उपचार के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें