फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: स्कीम बता रिटायड कर्मचारी से ठगे सात हजार और चंपत हो गया

Mon, 06 May 2019 08:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवाजी नगर निवासी एक डिग्री कॉलेज के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी का मामला सामने आया है। जलागम का फर्जी अधिकारी बन घर में घुसे एक शातिर ठग ने लुभावनी स्कीम का झांसा देकर रिटायर्ड कर्मी नरेंद्र सिंह बिष्ट से सात हजार रुपये ठग लिए, और चंपत हो गया। रविवार को आईडीपीएल पुलिस चौकी में नरेंद्र बिष्ट ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके घर एक जलागम का अधिकारी बनकर ठग पहुंचा। ठग ने उन्हें सात हजार की एवज में उपयोगी मशीन और स्कूटी दिलाने की स्कीम बताई। लाचच में आकर उन्होंने ठग को सात हजार रुपये दे दिए। ठग ने अपने दफ्तर का पता ढालवाला बताया।
विज्ञापन


रुपये लेने के बाद ठग ने विश्वास जीतने के लिए नरेंद्र बिष्ट के साथ फोटो भी खिंचवाई और चंपत हो गया। नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जब उन्होंने स्कीम की पूरी जानकारी के लिए ठग की ओर से दिए गए नंबरों पर संपर्क किया तो उक्त नंबर किसी महिला का निकला। इसके बाद नरेंद्र सिंह बिष्ट को खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने आईडीपीएल पुलिस से उक्त ठग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही फर्जी अधिकारी बने ठग को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें