फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों ने पहले चाबी फेंकी फिर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। होली पर्व पर हुड़दंगियों ने दो युवकों की बाइक की चाबी निकालकर फेंकने के बाद गाली गलौच की। जब दोनों युवकों ने इस बात का विरोध किया तो हुड़दंगियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शुक्रवार को गढ़ी श्यामपुर निवासी अमित सिंह कंडियाल पुत्र फूल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि होली के दिन वह अपने मित्र और परिजनों के यहां होली की बधाई देने जा रहा था। उनके साथ एक दोस्त भी था। हरिद्वार रोड पर उनका मित्र शौचालय पर रुका।
विज्ञापन

यहां पहले से दो युवक नशे के हालत में बिना नंबर की बुलेट पर सवार थे। उक्त लोगों ने उन्हें होली की बधाई दी। इसके बाद वह दोनों वहां से चलते बने। इसके बाद शिकायतकर्ता और उसका दोस्त देहरादून तिराहे पर खड़े थे। तभी वहां उक्त दोनों युवक भी पहुंच गए। उनमें से एक युवक ने गाली गलौच करते हुए उनकी बाइक की चाबी निकालकर दूर फेंक दी। जब उन्होंने इसका कारण पूछकर विरोध जताया तो दोनों बुलेट सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुड़दंग मचाने का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए चीता पुलिस को घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें