फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से विक्रम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून-डोईवाला के बीच मणिमाई मंदिर हाईवे पर डोईवाला की ओर आ रहे एक विक्रम लोडर को पीछे से आ रही एक कार ने अनियंत्रित और तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्रम लोडर पलटने से चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक कार चालक को पकड़ लिया है जबकि दूसरा कार चालक फरार हो गया। शुक्रवार को मणिमाई मंदिर हाईवे पर दोपहर एक बजे के आसपास हादसा हुआ। घटनाक्रम के अनुसार नागल ज्वालापुर निवासी मुकेश कुमार 33 पुत्र राम अवतार विक्रम लोडर लेकर देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही एक कार दूसरी कार से टकरा गई। कारों की टक्कर लगने से एक कार विक्रम लोडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्रम लोडर सड़क पर ही पलट गया और चालक मुकेश कुमार विक्रम के नीचे दब गया। राहगीरों ने किसी तरह घायल को बाहर निकालने के बाद पुलिस और 108 को सूचना दी। घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचयातनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक मुकेश विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें