फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवक और उसके मां-बाप समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सगाई के बाद युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके मां-बाप समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक झंडौद क्षेत्र की एक युवती की सगाई जोगीवाला के एक युवक साथ हुई थी। शादी की तिथि भी तय हो गई। इस बीच आरोपी युवक युवती को घुमाने के बहाने ले गया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में युवती से शादी करने से आरोपी मुकर गया।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने आरोपी युवक से बातचीत करने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गया। पीड़ित और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता ने आरोपी समेत चार के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के एसएसआई मनमोहन सिंह नेगी के मुताबिक आरोपी उसके पिता, माता और एक अन्य युवक के खिलाफ धारा 376, 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें