फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन पर कार्ड बदलता युवक चढ़ा लोगों के हत्थे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र के तहत एटीएम से कार्ड बदल बदलकर पैसे निकाल रहा युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। मौके पर भीड़ जुटती देख उसका साथी युवक भाग निकला। भीड़ में से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक को उसे सौंप दिया गया। फिलहाल, पुलिस युवक से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तिलक रोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक युवक एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ से कार्ड बदल बदलकर पैसे निकालता पकड़ा गया। लोगों को युवक के पास चोरी के एटीएम होने का शक था। यह बात आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ते देख युवक के साथ आया युवक भाग निकला।
भीड़ में शामिल लोगों ने युवक से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उन्होंने रुपए एटीएम से निकाल लिए थे, जिसे अन्य युवक लेकर भाग निकला। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को भीड़ ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के पास से तीन अन्य एटीएम कार्ड भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें