फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से खाली हाथ लौटी दबिश देने गई पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सराफ वीरेंद्र सिंह चौहान पर हुए जानलेवा हमले के 23 दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बदमाशों को दबोचने के लिए जिन तीन टीमों को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था वह भी बैरंग लौट आई हैं। बीती 19 मई की रात करीब सवा आठ बजे निर्मल बाग वीरपुर खुर्द रोड पशुलोक में सराफ अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके पीछे फायर झोंक दिया था। गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिरा और उसके हाथ से बदमाश ज्वैलरी से भरा बैग ले उड़े थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सराफ वीरेंद्र सिंह चौहान गोली लगनेे के बाद से एम्स में ही भर्ती हैं। बदमाशों की पहचान न हो पाने के कारण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वारदात के बाद से ही दुकान बंद है। घर का कोई सदस्य वहां जाने तक का साहस नहीं कर पा रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी वीरेंद्र सिंह का परिवार घर से निकलने में संकोच कर रहा है।

पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया
गोलीकांड मामले में लगातार मिल रही असफलता पर पुलिस अब अंधेरे में तीर मारने में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन युवकों के परिजन परेशान हैं। हालत ये है कि 48 घंटे से ज्यादा अवधि हो चुकी है लेकिन पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोट्स
गोलीकांड मामले में लगातार पुलिस टीम जुटी हुई है। यूपी भेजी गई टीम वापस लौट आई हैं, टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। जैसे ही आरोपियों की पहचान होगी, खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- राकेश भट्ट, विवेचक व आईडीपीएल चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें