फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को थप्पड़ मारने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मण चौक में व्यापारी ने बच्चे की पिटाई कर दी। विरोध में बच्चे के परिजन बिफर पड़े और काफी देर तक उन्होंने चौक में हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। बाद में सुलह के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। सोमवार लक्ष्मण चौक में स्थित एक कंफेक्शनरी और परचून की दुकान में पंजाब के कुछ पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों के साथ बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान एक बच्चा आइसक्रीम खाते हुए दुकान में घुस गया।
विज्ञापन

इस पर दुकानदार को गुस्सा आ गया और उसने बच्चे को बाहर जाने के लिए कहा। दुकानदार के लहजे पर एतराज जताते हुए परिजनों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि कहासुनी के बीच दुकानदार ने आवेश में आकर बच्चे के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बच्चे के परिजन दुकानदार से भिड़ गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। नाराज परिजनों ने इस दौरान लक्ष्मण चौक पर जमकर हंगामा काटा। स्थानीय व्यापारियों के समझाने पर भी बच्चे के परिजन नहीं माने। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में सुलह होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें