फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज जलाशय से दिल्ली के युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने पशुलोक बैराज जलाशय से दिल्ली के एक युवक का शव बरामद किया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक का शव पशुलोक बैराज जलाशय में तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को जलाशय से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक शव की शिनाख्त नवीन कुमार (30) उर्फ राहुल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व युवक का सामान रामझूला सीताराम घाट पर मिला था। इसी आधार पर शव की शिनाख्त हो पाई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु गंगा में डूबने से प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें