फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने का प्रयास, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर चौक डोईवाला से कुछ दूरी पर देहरादून रोड़ पर एक एटीएम मशीन में सेंधमारी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान सुधीर पोखरियाल (31) पुत्र नरदेव पोखरियाल निवासी नकरौंदा लेन नंबर 10 बालावाला देहरादून के रूप में हुई है। कोतवाली अंतर्गत देहरादून रोड़ पर आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन है। देर रात ढाई बजे के आसपास पुलिस गश्ती दल को संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो बताया कि वह भरती के लिए कसरत कर रहा है।

विज्ञापन


गश्ती दल को कुछ शक हुआ तो एटीएम के अंदर एक युवक दिखाई दिया। क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन देखकर सारा माजरा समझ में आ गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाकर युवक को दबोच लिया जबकि बाहर खड़ा दूसरा मौका देखकर भाग निकला। गश्ती दल आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली में ले आई। देर शाम तक पुलिस मामले को लेकर आरोपी युवक से पूछताछ करती रही। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि मामले को लेकर पकड़े गए आरोपी से जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें