मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में आयोजित एमआईएसएल 2024 के छठवें दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बालक वर्ग में पहला मैच फार्मेसी और होटल मैनेजमेंट के बीच हुआ। जिसमें फार्मेसी की टीम ने होटल मैनेजमेंट को 36 रनों से हराया। दूसरा मैच आईटी प्रथम वर्ष और आईटी सीनियर वर्ग के बीच हुआ। जिसमें सीनियर वर्ग विजयी रही। इसके अलावा वॉलीबाल के मैच में आईटी की सीनियर टीम ने आईटी की जूनियर टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग में वॉलीबाल का मुकाबला आईटी और बीकॉम के बीच हुआ। जिसमें आईटी की टीम ने बीकॉम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला फार्मेसी और बायोटेक के बीच खेला गया। जिसमें फार्मेसी ने बायोटेक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला आईटी के सीनियर और पॉलिटेक्निक की टीम के बीच खेला जाएगा।
बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में आईटी की स्नेहा पैन्युली विजयी रही। बालक वर्ग में आईटी के कमलेश सिंह विजयी रहे। बालिका वर्ग के टग ऑफ वार मुकाबले में बीएड की टीम ने फार्मेसी की टीम को हराया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अजय तोमर, राजेश चौधरी, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. रितेश जोशी, डॉ. कमलेश भट्ट, अखिलेश बिजल्वाण, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।