फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार क्रेन से निकाली

Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर स्थित किशनपुर क्षेत्र में पुलिस को करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी हुई एक कार मिली। कार के खाई में गिरने की पूरी तहकीकात में पुलिस जुट गई है। मिले दस्तावेज के आधार पर गाड़ी दिल्ली की है।
विज्ञापन


थाना रानीपोखरी पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार रात उनके पास कार खाई में गिरने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को  रात होने के कारण कार का सही अनुमान नहीं लग पाया। रविवार सुबह पुलिस टीम फिर घटनास्थल पर गई। जहां उन्हें खाई में गिरी कार दिखी। पुलिस ने बताया कि कार के दरवाजे लॉक थे और शीशे टूटे हुए थे। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बहरहाल, क्रेन की मदद से पुलिस ने खाई में गिरी कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर मिले दस्तावेज से पता चला कि कार गणेशचंद मांडीगांव दिल्ली निवासी की है। फिलहाल पुलिस  छानबीन में जुटी हुई है। कार स्वामी का पता किया जा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें