फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड के बाद अब कोवाक्सिन का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय अस्पताल में अब कोविशील्ड के बाद कोवाक्सिन का संकट हो गया है। अस्पताल में लोगों को कोवाक्सिन भी नहीं लग रही है। वैक्सीन का संकट होने से राधास्वामी सत्संग भवन में टीकारण बंद रहा। टीकाकरण नहीं होने से सैकड़ों लोग बेरंग लौट गए। इस दौरान कई लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी अस्पताल में मात्र 80 लोगों को ही कोवाक्सिनी की डोज लगाई गई। जिसमें 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 49 लोगों को कोवाक्सिन की पहली डोज और इसी वर्ग के 31 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा राधास्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण बंद रहा। नोडल अधिकारी डा. एसके पंत ने बताया कि जल्द ही अस्तपाल में कोविशील्ड वैक्सीन की चार सौ डोज आने की उम्मीद है। जल्द ही व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी।
उधर मुनिकीरेती में 18 प्लस आयुवर्ग वाले 500 लोगों को कोवाक्सिन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन का आदेश है कि अब पहले डोज लगाने वालों को केवल कोवाक्सिन ही लगेगी। दूसरी डोज वालों को ही सिर्फ कोविशील्ड लगाई जाएगी। कोविशील्ड की कमी के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। क्योंकि इस समय कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

उधर यमकेश्वर ब्लॉक में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण बंद रहा। मंगलवार को वैक्सीन लगेगी। उधर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रायवाला और छिद्दरवाला में टीकाकरण अभियान बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। छिद्दरवाला केंद्र प्रभारी डॉ. गिरिश रावत ने बताया की इसी सप्ताह कुछ डोज मिलने की उम्मीद है।
रायवाला जांच केंद्र में उड़ रही कोविड-19 नियमों की धज्जियां
रायवाला। रायवाला जांच केंद्र में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां भीड़ बढ़ने पर सभी वाहनों को बिना जांच के भेज रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रायवाला के प्रभारी चिकित्सक डॉ.अमित बहुगुणा ने बताया कि जांच के दौरान सामाजिक दूरी के निमय का पालन करना अनिवार्य है। जांच एजेंसी को इसके लिये पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में संक्रमितों की संख्या हुई शून्य
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 2570 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें