फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में कोविशील्ड के बाद कोवाक्सिन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय समेत मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में कोरोना वैक्सीन का संकट बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में कोविशील्ड के बाद कोवाक्सिन भी समाप्त हो गई है। वैक्सीन नहीं होने पर लोग बिना टीका लगवाए ही लौट रहे हैं। इस दौरान सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 51 लोगों को कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन नहीं होने पर राधास्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन नहीं लगी। इसके अलावा उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर त्रिवेणीघाट पर 50 निराश्रति लोगों को कोवाक्सिन लगाई गई।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि वैक्सीन का संकट बना हुआ है। जैसे ही अस्पताल में वैक्सीन आती हैं वैसे ही बंद पड़े सेंटर खुल जाएंगे। इसके अलावा त्रिवेणीघाट में तहसील प्रशासन के आदेश पर 50 निराश्रित लोगों को कोवाक्सिन लगाई गई।
उधर यमकेश्वर ब्लॉक में भी वैक्सीन समाप्त होने से वैक्सीनेशन नहीं हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही वैक्सीन आएगी, वैसे ही यमकेश्वर ब्लॉक में वैक्सीनेशन शुरू होगा। उधर पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में भी वैक्सीनेशन समाप्त हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि पावकी देवी में 18 प्लस आयुवर्ग वाले 200 लोगों को कोवाक्सिन लगाई गई।
विज्ञापन

2481 लोगों की कोविड-19 जांच, दो संक्रमित
ऋषिकेश। एसपीएस सरकारी अस्पताल, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 2481 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें दो लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है।
चार केंद्रों पर केवल 45 प्लस आयुवर्ग को ही लगाई डोज
डोईवाला। वैक्सीन के अभाव के कारण क्षेत्र में शनिवार को केवल चार केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका। इन केंद्रों पर केवल 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बालावाला, रायवाला, छिद्दरवाला और दूधली में ही टीकाकरण हो सका। इन केंद्रों पर भी सीमित डोज पहुंची थी। स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, भानियावाला आदि कई मुख्य केंद्रों को शनिवार को बंद रखा गया। अस्पताल में पहुंचे कई लोगों को वैक्सीन नहीं होने की वजह से बैरंग लौटना पड़ा। क्षेत्र के डोईवाला अस्पताल और भानियावाला केंद्र पर लोग अधिक टीकाकरण के लिए आ रहे थे। वहीं, 18 और 45 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों को पहली डोज नहीं लग सकी। केंद्रों पर केवल 45 प्लस के लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। रविवार आज के लिए अधिक मात्रा में वैक्सीन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि शनिवार को चार केंद्रों पर 45 साल से अधिक आयु के लोगों को दूसरी डोज लगाई है। क्षेत्र में अन्य केंद्रों को भी सुचारू किया जा सके। इसके लिए अधिक वैक्सीन की मांग की गई है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर सभी केंद्रों को सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें