फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को निगम ने पहनाई फूलमाला

विज्ञापन
अतिक्रमण के दौरान जब्त किया गया सामान ले जाते निगम कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आखिरकार अस्थाई अतिक्रमण पर नगर निगम का डंडा चल ही गया। नगर निगम ने सड़क लगाया सामान जब्त किया। वहीं दूसरी ओर सड़क पर अतिक्रमण और नाली के ऊपर कूड़ा फेंकने वाले व्यापारियों को फूलमाला पहनाई गई। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों निगम के कर्मचारियों से उलझते रहे। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने और नाली में कूड़ा डालने वाले पांच व्यापारियों से 11 हजार का जुर्माना वसूला गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सुबह साढ़े 11 बजे से अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ त्रिवेणी घाट चौक से अभियान शुरू किया गया। इस दौरान टीम त्रिवेणी घाट रोड पर पहुंची। टीम ने यहां सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। इसके बाद टीम ने सुभाष चौक पर रखे सामान को भी जब्त किया। मेन बाजार झंडा चौक पर टीम के साथ एक व्यापारी नोकझोंक करने लगा। यहां पर पुलिस को बीच में बचाव करने के लिए आना पड़ा। इसके बाद टीम क्षेत्र रोड पर पहुंची यहां पर निगम की टीम के आने की सूचना मिलने के बाद व्यापारियों ने सड़क लगाए गए सामान को अंदर रख दिया था। इस दौरान एक व्यापारी नेता की सफाई निरीक्षक से नोकझोंक हुई। इसके बाद टीम ने लाजराय रोड, रेलवे, हीरालाल मार्ग, तिलक रोड आदि बाजारों में भी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई जगह व्यापारियों को फूल माला पहनाकर गांधीगिरी के माध्यम से ये भी संदेश दिया गया कि निगम चाहता है शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में व्यापारी भी सहयोग करें।
तिलक रोड: यहां नाली के ऊपर लगा दिया एसी
ऋषिकेश। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम तिलक रोड पहुंची तो यहां पर जूते की दुकान के आगे नाली के ऊपर एसी लगा हुआ मिला। इसके बाद निगम की टीम ने दुकानदार को जल्द एसी हटाने को कहा। दुुकानदार ने दो दिन में हटाने का आश्वासन दिया। साथ ही एक दुकानदार ने नाली के ऊपर कब्जा कर कपड़ों का शोकेस रखा हुआ था। टीम ने उसे भी जल्द ही शोकेस हटाने को कहा। दोनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

क्षेत्र रोड:- दुकान से पांच फीट आगे बेंच लगाकर, साड़िया रखने या फिर कपड़ों की ब्रांडिंग का स्टेच्यू कार्रवाई के दौरान गायब दिखे। दुकानों के आगे सड़क खाली-खाली दिखी। जबकि अन्य दिनों में कुछ साड़ी की दुकानों के आगे जाम की स्थिति बनी रहती है। यही हाल परचून की दुकानों के आगे भी होता है। पूरी रोड खाली दिखी।
रेलवे रोड:-यहां दुुकानों के आगे की सड़क किराए पर देने पर अन्य दिनों में रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन जब नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही थी तो दुुकानों के बाहर रखा जाने वाला दुकानों के अंदर रखा दिखा। सड़कों पर ठेली लगाकर आधी सड़क पर कब्जा करने वालों ने भी ठेली वहां से हटा दी थी। कार्रवाई के दौरान कई दुकान निगम की कार्रवाई को देखते रहे। दुकानों के आगे सजी ठेलियां भी गायब दिखी।
लाजपतराय रोड:- लाजपत राय रोड पर अन्य दिनों तरह फनीचर्स, परचून का सामान और अन्य सामान सड़क पर नहीं दिखे। इस रोड पर अन्य दिनों में इस रोड पर दिनभर लोडिंग अनलोडिंग होती रहती है। जाम के जैसे हालात रहते हैं। अधिकांश दुकानदारों की ओर से सामान सड़कों पर लगाया जाता है जो कार्रवाई के दौरान नहीं दिखा।
-
देहरादून रोड पर कब हटेगा अतिक्रमण
देहरादून पर पर भी अतिक्रमण पसरा हुआ है। यहां पर भी नाली के ऊपर सामान लगाया जाता है। जिससे नाली की सफाई भी ढंग से नहीं हो पाती। यहां दुकानों के बाहर फल ठेली लगवाने से यहां भी जाम की स्थिति बनीं रहती है। यह स्थिति देहरादून रोड चौक से दुर्गा मंरदिर तक है।
इनसेट
....तो जेबरा फोर्स का गठन क्यों नहीं करता नगर निगम
ऋषिकेश। बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दौरान जिस प्रकार व्यापारी निगम टीम से उलझ रहे थे, उससे तो यहां अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह निगमो की टीम पर दबाव बनाने का काम कर र हे थे। जबकि चार दिन पहले हुई बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल व्यापारियों को नाली के ऊपर सामान न लगाने और सड़क लगे सामान को जब्त करने को कह चुके थे। बैठक में सभी व्यापारियों ने सहमति जताई थी। ऐसे में कुछ लोगों का कहना था कि नगर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए निगम को जब ेरा फोर्स का गठन करना चाहिए। पूर्व में देहरादून के तत्कालीन मुख्य नगर आयुक्त हरक सिंह रावत ने ऐसी परिस्थिति में जेबरा फोर्स का गठन किया था। जिसमें पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के 15 जवान, तहसीलदार, नगर निगम के सफाई निरीक्षक, कर अधीक्षक, 20 सफाई कर्मचारियों को टीम में शामिल किया गया था। कार्रवाई से पहले बाजार की वीडियोग्राफी कराई जाती थी, फिर मुनादी उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाता था। बीच बीच में टीम बाजारों में मुनादी करती रहती थी। इससे रोड पर अतिक्रमण नहीं पसरता था।
कोट-
निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। जिन लोगों की ओर से नाली में कूड़ा डाला जाता है, उनके चालान काटे गए। जो भी सड़क पर अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, मुख्य नगर आयुक्त

तिलक रोड पर नाली के ऊपर रखा एसी यूनिट।- फोटो : RISHIKESH

अतिक्रमण हटाने के दौरान झंडा चौक पर निगम की टीम से उलझते व्यापारी।- फोटो : RISHIKESH

क्षेत्र रोड पर व्यापारी को फूलमाला पहनाती निगम की टीम।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें