फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में वैक्सीन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में कोरोना की वैक्सीन समाप्त होने पर रविवार को लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी। सोमवार को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुुरू होगी। फकोट ब्लॉक के मुनिकीरेती में 600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही रविवार को लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में 50 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर बाद कोरोना की वैक्सीन समाप्त हो गई थी। इसके कारण रविवार को वैक्सीन नहीं लगी। शाम तक वैक्सीन के आते ही सोमवार को वैक्सीन लगनी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को क्षेत्र में गंगानगर, आवास विकास, रेलवे रोड के नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 113 कोविड-19 की जांच की गई।
फकोट ब्लॉक के मुनिकीरेती क्षेत्र में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 13 लोग ढालवाला क्षेत्र के और 18 पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में 600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन और 516 सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन समाप्त होने पर रविवार को लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कोई वैक्सीन नहीं लगी। इसके अलावा क्षेत्र में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पांच स्थानीय और पांच पर्यटक शामिल थे। साथ ही 676 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें