फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमझाड़ी में कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी

विज्ञापन
कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम के दिनभर के कार्यों की समीक्षा करते पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। टिहरी जिले के हॉटस्पॉट बने थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शीशमझाड़ी इलाके में डेढ़ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के आदेश पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य तेज कर दिया है। इस काम में 14 टीमों को लगाया गया है। हालांकि सुखद यह है कि बृहस्पतिवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

शीशमझाड़ी में करीब आठ से दस हजार की स्लम आबादी निवास करती है। यहां पहला कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ी। इसके बाद जिला प्रशासन को एक-एक व्यक्ति के सैंपल लेने के आदेश जारी करने पड़े। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि अब तक करीब पांच हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें चार सौ के करीब लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ढालवाला चौदह बीघा क्षेत्र में भी सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। यहां अभी तक 15 सौ से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से बुधवार तक 14 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इधर, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बृहस्पतिवार को शीशमझाड़ी स्थित कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को मुनादी कर जागरूक किया गया। लोगों से निवेदन किया गया कि सैंपल लेने के लिए आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को यदि कोई समस्या आती है तो वहां गली के बाहर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें