फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ विधायक पर हमले का कांग्रेसियों ने किया विरोध

विज्ञापन
रेलवे रोड कार्यालय पर राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
केदारनाथ के विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सरकार कठोर कार्रवाई करे। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार जब एक विधायक को समुचित सुरक्षा नहीं दे सकती तो आम आदमी सरकार से क्या उम्मीद कर सकता है। कहा कि केंद्र सरकार गांधी परिवार की सुरक्षा कम कर साजिश रचने का काम कर रही है। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि मनोज रावत जैसे सरल नेता पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।
इस दौरान मदन मोहन शर्मा, नन्द किशोर जाटव, अमरजीत धीमान, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद अजीत सिंह, मनोज, उमा देवी, चंदन सिंह, सनत शास्त्री, सहदेव राठौर, गौतम नौटियाल, पुरंजय राजभर, किशोर गौड़, प्रवीण गुप्ता, अमित पाल, सोहन लाल, अमनदीप सिंह, सागर श्रीवास्तव, नवीन देशवाल, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें