फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों के बारे में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों ने श्रीदेव सुमन चौक जौलीग्रांट पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका।
विज्ञापन

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीदेव सुमन चौक, जौलीग्रांट पर जमा हुए। कांग्रेसियों ने कहा कि पहाड़ के लोगों के बारे में दिए गए बयान से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए भाजपा को उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए। कहा कि जब तक मंत्री को नहीं हटाया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि सदन में कांग्रेस विधायकों की आवाज को दबाया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, लक्ष्मण बिष्ट, राहुल सैनी, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, नरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें