फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से ढालवाला में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के दौरान वक्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार अल्मोड़ा के द्वाराहाट के विधायक महेश नेेगी को बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि एक ओर तो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दूसरी ओर विधायक की ओर से एक महिला कई दिन बंदी बनाकर रखा गया। महिला की ओर से आरोप लगाने के बाद भी भाजपा अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई को तैयार नहीं है। पुतला फूंकने वालों में महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, विनोद विजल्वाण, विनोद सकलानी, अमित चौहान, यशपाल थलवाल, ऋतिक कुमार, संदीप भंडारी, शुभम भट्ट, हरीश पंत, बलवंत चौहान आदि थे।
डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक द्वारा महिला के उत्पीड़न के मामले को लेकर शुक्रवार प्रदर्शन किया। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर महिला को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए विधायक महेश नेगी का पुतला जलाया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए विधायक महेश नेगी का पूतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक सत्ता का लाभ उठाकर महिला का उत्पीड़न कर रहे हैं। विधायक महिला पर अनुचित दबाव बना रहे है। सरकार को चाहिए कि महिला को न्याय दिलाते हुए डीएनए टेस्ट कराया जाए। कहा कि महिला के आरोपों की जांच में लापरवाही की जा रही है। प्रदर्शन करने वालो में कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, राजन थापा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह, संजय खत्री, नवनीत प्रजापति, विमल गोला, अजय और कमलेश भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें