फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
01 रेलवे रोड कांग्रेस भवन कार्यालय के समीप बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसी एकत्रित हुए। गुस्साए कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में फेल हो गई है। कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम से लेकर रोजमर्रा की सभी चीजों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज एक तरफ कोरोना का कहर का है तो दूसरी तरफ आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, विजयपाल रावत, विमला रावत, राकेश मियां, अशोक शर्मा, राजेंद्र जाटव, सुधीर राय, नंद किशोर जाटव, आदेश तोमर, संजय भारद्वाज, रामकुमार, प्रदीप भट्ट, संजय टंडन, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, मालती तिवारी, निर्मला चंद, ललित मोहन मिश्रा, रोशनी भट्ट, सोमवती पाल, सीमापाल, मीना, प्रभा, सोनू पांडेय, लेखराज भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें