फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘2017 में कांग्रेस का पूरी तरह से होगा सफाया’

Tue, 08 Nov 2016 01:49 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
कांग्रेस का सफाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही दलितों को छलने का काम किया है। सालों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीमरावत अंबेडकर का फोटो तक में लगाने से गुरेज किया। अभी कुछ राज्यों में कांग्रेस है, लेकिन 2017 में उसका पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। देश की जनता विकास चाहती है। जो भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री टम्टा सोमवार को रविदास मंदिर (बापू्ग्राम) में आयोजित भाजपा के दलित स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित वोटों की राजनीति की है। लेकिन, विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाज के हर वर्ग की चिंता है। इसलिए केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, उज्ज्वला योजना शुरू की है।

लेकिन, उत्तराखंड की सरकार प्रदेश में केंद्र की योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने जनता से ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पर दलगत भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में जो योजनाए शुरू हुई थीं, उन्हें प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है। अध्यक्षता सुभाष बाल्मीकि और संचालन राकेश परछा ने किया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, गोविंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, भगवत प्रसाद मकवाना, उमेश बाल्मीकि, जयपाल बाल्मीकि आदि ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, योगेश माल्यान, अविनाश सेमल्टी, वायुराज, सुरेंद्र सिह सुमन, रवींद्र शर्मा, मनोज राजपूत, संजय चौधरी, सुदेश कंडवाल, अनीता प्रधान, प्रदीप धस्माना, प्रदीप नेगी, किशन नेगी, संजीव चौहान, उषा रावत, सरोज डिमरी, अनीता ममगांई, इंद्र कुमार गोदवानी, पुष्पा मित्तल, अनीता राणा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें