कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालतप्पड़ बालकुंवारी में सड़क निर्माण नहीं होने से झुब्ध होकर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा कर रही है। कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
रविवार को माजरी ग्रांट के लालतप्पड बालक्ववांरी गांव में काफी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शंकर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए और सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरपा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री मनीष नागपाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। गांव में 17 सालों से ग्रामीण सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। बरसात में क्षतिग्रस्त सड़क पर आवाजाही करने मुश्किल हो रहा है।
धरना-प्रदर्शन में विक्रम चौधरी, देवी शरण, गुलाब सिंह, बच्चन सिंह, बाबू राम, नरबहादुर, जितेंद्र, चरण कौर, जसमेर सिंह, महेंद्र पाल,राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।