फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
झारखंड चुनाव में कांग्रेस और सहयोगी पार्टी को बहुमत मिलने पर मिठाई खिलाते कांग्रेस आईटी सेल के क? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा शासित पांच राज्यों में कांग्रेस व उनकी सहयोगियों को सरकार बनी है। अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि मोदी को देश ठुकरा चुका है। देश आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी, असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद भाजपा आम जनता को बरगला रही है। उन्होंने 28 दिसंबर को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अगुवाई में देहरादून में रैली निकालने की जानकारी दी। इस संदर्भ में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बैठक करेंगे। इस अवसर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, पार्षद शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, नंद किशोर जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, ढालवाला में भी विधानसभा अध्यक्ष आईटी अंकुश मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक गौतम नौटियाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामों ने भाजपा की सत्ता से विदाई कर दी है। दो साल के अंदर हुए चुनावों में यह सातवां राज्य है जहां से एनडीए ने सत्ता गवां दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है। इस मौके पर जिला महासचिव इमरान सैफी, दिनेश सकलानी, रितिक कुमार, बलवंत चौहान, संतोष पैन्यूली, राजू गुप्ता, सागर श्रीवास्तव, शिवम भट्ट, धर्म जोशी, कुलदीप उनियाल, रामलाल चौहान, धीरज राणा, बबलू शाह, आशीष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें